फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वोल्वो बस की चपेट में आने से युवक की मौत, बस चालक गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक सड़क हादसे में रविवार को 30 वर्षीय युवक रोहित की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी युवक मोहाली में किराये पर रहकर निजी नौकरी करता था। रविवार को वह अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में फेज-3ए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित होटल के सामने बस को ओवरटेक कर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह संतुलन खो बैठा। रोहित बाइक समेत बस के नीचे आ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना अचानक हुआ कि मौजूद लोग कुछ समझ पाते चालक बस छोड़कर माैके से भाग गया। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सचिन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना फेज-1 पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें