फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर हुए हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक को एक तेज रफ्तार रॉयल एनफील्ड बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक मोहम्मद साहिल निवासी कजहेड़ी सेक्टर-52 चंडीगढ़ निवासी था। उसके पिता आतम अली ने बताया कि वह अपने भाई जाहिद अली के साथ मोटरसाइकिल पर और उनका बेटा साहिल अपनी मोटरसाइकिल पर खरड़ से वापस मोहाली आ रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जब वे गंदे नाले वाला पुल पार कर फेज-8बी की ओर आ रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें ओवरटेक किया और साहिल की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साहिल सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर जोर से सड़क से टकरा गया। दूसरा बाइक चालक भी गिर पड़ा। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें