फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। काम पर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर में घायल के मुंह से काफी खून बहने लगा। इसके बाद राहगीरों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के मुंह पर तीन टांके लगे हैं। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस में पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घायल कमलप्रीत सिंह वासी गांव मनौली ने बताया कि वह निजी तौर पर बिजली का काम करता है। सुबह आठ बजे जब वह खरड़ की ओर काम पर जा रहा था। तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह वहीं बेहोश हो गया। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद में घायल को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें