फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: काम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर से घायल सड़क पर गिर गया। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया परंतु टक्कर लगने से उसकी नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस के जरिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।रोपड़वासी घायल सुखवीर सिंह ने बताया कि वह मोहाली में एक निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार रात करीब ढाई बजे वह मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था। जब वह सोहाना लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो उसके पीछे से एक तेज रफ्तार में कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और बेसुध हो गया। यह देख कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया परंतु टक्कर लगने से उसकी नंबर प्लेट वहीं गाड़ी से टूट कर गिर गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने एंबुलेंस बुला कर घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल के शरीर में कई अंदरूनी चोटें आई हैं। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें