फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी कप : बब्बू मान का अखाड़ा देखने के दौरान दर्जनों मोबाइल चोरी, एक झपटमार को पकड़ कर हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कबड्डी कप के फाइनल मैच के बाद वीरवार को जैसे ही प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर बब्बू मान का अखाड़ा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका फायदा उठाते हुए झपटमारों ने लोगों के दर्जनों मोबाईल फोन झपट लिए। हालांकि लोगों ने एक झपटमार को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई भी की थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी, बावजूद इसके पुलिस इस बात से मुकर रही है के कबड्डी कप में कोई मोबाइल झपटा गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास केवल एक शिकायत मोबाइल चोरी की आई है जिसकी डीडीआर उनके द्वारा काट दी गई है। वहीं पुलिस इस बात से भी मुकर रही है कि लोगों द्वारा एक झपटमार को पकड़ कर उनके हवाले भी किया है। वहीं यदि कबड्डी कप के बाद बब्बू मान का अखाड़ा देख रहे लोगों कि बात करें तो दर्जनों लोगों ने अपने मोबाइल चोरी होनी की बात कही।
विज्ञापन

जतिंदर ने बताया की उसका पर्स भी झपटा गया है जिसमें 6500 रुपये भी थे। जानकारी देते हुए बलविंदर कुमार ने बताया कि उसका मोबाइल भी झपटा गया जिसकी कीमत करीब 35 हजार के आसपास थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस शिकायत भी नहीं की क्योंकि मोबाइल कौन सा वापस मिल जाएगा। वहीं दो अन्य युवकों ने बताया कि उनके भी मोबाइल झपटे गए हैं।
लोगों ने बताया कि एकदम से उमड़ी लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर झपटमारों ने लोगों के मोबाइल पर हाथ साफ किए जबकि सोसायटी में कई बाउंसर मौजूद थे। वहीं पुलिस वहां सुरक्षा को लेकर मौजूद नही थी। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस वहां मौजूद होती तो शायद यह चोरियां ना होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें