फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संबंध बनाकर शादी से मुकरा युवक, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। युवती के साथ संबंध बनाकर शादी नहीं करने का मामला सामने आया है। साथ ही आरोपी पर जातिसूचक अपशब्द बोलने के आरोप भी लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करण कौशल निवासी सेक्टर-117, मोहाली के रूप में हुई है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। इसमें पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। थाना वुमन सेल में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में देहरादून में उसकी बहन के विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। शिकायत के अनुसार वर्ष 2024 में आरोपी ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि आरोपी उसे मोहाली के एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। दोनों वहां दो दिन तक रुके। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने गाली-गलौज कर उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें