फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी की बाइक सहित एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान हर्ष उर्फ बिल्ला निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आराेपी के खिलाफ फेज-8 थाने में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को फेज-8 मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान शहर में कई चोरियों करने की बात कबूल की है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सेक्टर-39 व फेज-1 में भी वारदातों को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ दोनों थानों में चार मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी एक साल पहले बुडैल जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें