फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-79 में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल, 108 महिलाओं के लिए होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कामकाजी महिलाओं को राहत देने वाली खबर है। मोहाली में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ अब महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती छत मिलेगी। अब यह सपना हकीकत बनने के करीब है। 2.50 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता राजीव गुप्ता ने कहा कि इसमें 108 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हॉस्टल में महिलाओं को अत्याधुनिक सुविधाएं, पर्याप्त सुरक्षा और आरामदायक माहौल मिलेगा। हॉस्टल का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यह आधुनिक समय की जरूरतों के अनुरूप हो। रहने के कमरे, डाइनिंग हॉल, कॉमन स्पेस और सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किराये की लूट से मिलेगी राहत
मोहाली तेजी से विकसित हो रहा है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया, आईटी कंपनियां, मॉल और शैक्षणिक संस्थान बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में देशभर से महिलाएं यहां पढ़ाई और नौकरी करने आती हैं। इनमें से लगभग 70 फीसदी महिलाएं पीजी और किराये के मकानों पर निर्भर हैं। कई बार मकान मालिक उनसे मनमाना किराया वसूलते हैं।
अभी यह है परेशानी
सुरक्षा और सुविधाओं की कमी महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी है।
अकेले रहने वाली युवतियों को अतिरिक्त शर्तों और ऊंचे किराये का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में सरकारी स्तर पर बनने वाला हॉस्टल महिलाओं को न सिर्फ राहत देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सस्ती छत भी प्रदान करेगा।
-
लोकेशन महिलाओं के लिए फायदेमंद
यह हॉस्टल सेक्टर-79 में बनाया जाएगा। यह जगह शहर के नए और पुराने हिस्से के बीचोबीच है। यहां से एरोसिटी, आईटी सिटी और इंडस्ट्रियल एरिया तक पहुंच बेहद आसान होगी। यही वजह है कि प्रोजेक्ट को रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें