फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पित्त का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत, परिवार ने डॉक्टरों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोली। एक निजी अस्पताल में पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) का ऑपरेशन करवाने आई एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को हत्या करने की शिकायत दी है। मृतका सुनीता पत्नी अजय कुमार नारायणगढ़, जिला अंबाला की रहने वाली थी। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। कहा कि पित्त की पथरी के मामूली से ऑपरेशन से किसी की मौत कैसे हो सकती है।
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि पत्नी को पित्त में पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए ढकोली के निजी अस्पताल कुरैसिया में भर्ती करवाया था। डाॅक्टरों ने कहा कि उसको खून की कमी है और खून चढ़ाना पड़ेगा। सात जून की शाम जब सुनीता को डाॅक्टर 7.40 बजे ओटी में ले गए। रात करीब 9 बजे बताया कि सुनीता का खून नहीं रुक रहा है तो खून का प्रबंध करना पड़ेगा। आठ जून को रात करीब ढाई बजे उसकी हालात नाजुक बताकर पीजीआई अस्पताल या एलकेमिस्ट ले जाने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टरों ने सुनीता को सुबह 4 बजे एलकेमिस्ट अस्पताल में रैफर कर दिया। यहां डाॅक्टरों ने 6 बजे बताया कि सुनीता की मौत हो चुकी है साथ ही कहा कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद सुनीता के पति अजय और भाई विशाल ने ढकोली कुरैसिया अस्पताल के खिलाफ ढकोली थाने में डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकायत दी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

मृतक सुनीता के शव का डेराबस्सी के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद धारा-174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव परिजनों को साैंप दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जशनप्रीत सिंह, एसएचओ थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें