फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में नशे के खिलाफ चलाया अभियान, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार एएसआई निर्भय सिंह ने नयागांव इलाके के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आज युवा वर्ग आधुनिकता की दौड़ की जगह नशे की चपेट में ज्यादा आ रहा है और अधिकतर पढ़े-लिखे युवा ही नशे का सेवन कर रहे हैं, अगर अभी युवा पीढ़ी में सुधार नहीं आया तो धीरे-धीरे नशे का धीमा जहर सभी को अपनी चपेट में ले लेगा। पढ़े- लिखे लोगों और युवाओं से अपील की कि अपने आसपास कहीं भी कोई नशा बेचते हुए देखा जाए या उसकी जानकारी मिलती है तो उसकी तुरंत सूचना नयागांव थाना में दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें