फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिजिटल अरेस्ट से परेशान महिला दो करोड़ रुपये करवाने लगी ट्रांसफर, बैंक-पुलिस की सर्तकता से ठगी रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दो करोड़ रुपये ठगने की कोशिश की। तीन दिन तक वीडियो काॅल कर आरोपियों ने महिला को सीबीआई के नाम पर डराया और धमकाया। परेशान महिला रुपये ट्रांसफर करने बैंक पहुंची। दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट पर बैंक अधिकारी चौंक गए। पूछने पर सहमी महिला ने कोई जानकारी नहीं दी तो बैंक ने साइबर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली हरमन हंस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जसबीर कौर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर गलत लेन-देन हुआ है। उनको जांच में सहयोग करना होगा। ठगों ने यह भी चेतावनी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि अब वे डिजिटल अरेस्ट में हैं। उन्हें घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। उनकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। ठगों ने महिला को तीन दिन तक वीडियो कॉल पर रखा और नकली सरकारी आईडी और लोगो दिखाकर उन्हें भरोसे में लिया। धीरे-धीरे डर और दबाव बनाकर उन्हें अपने बैंक खाते से दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा ताकि जांच पूरी की जा सके। जब जसबीर कौर बैंक पहुंची और इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर करने लगी तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने महिला से ट्रांसफर की वजह पूछी तो घबराई जसबीर कौर चुप रही। स्थिति की गंभीरता को समझकर बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंच शांतिपूर्वक महिला से बात की। पूछताछ में जब पूरा मामला सामने आया तो तत्काल ट्रांजेक्शन रोक दिया गया। इस प्रकार महिला को ठगी से बचा लिया गया। इस संबंध में 28 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह देश या विदेश में कहां सक्रिय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें