फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज करवाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस के हाथ ऐसा गिरोह लगा है, जो पहले लोगों को अपने जाल में उलझाता था। बाद में उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था। इस गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस मुलाजिम और सीनियर पुलिस अधिकारियों के रिश्तेदार बताते थे। इस तरह के मामले में पुलिस ने गिरोह की मुख्य आरोपी 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह में शामिल एक महिला समेत तीन चार लोग फरार हैं।
विज्ञापन

खरड़ की नव नियुक्त डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही ने बताया कि जनता कॉलोनी नया गांव के राज कुमार ने अपने गेस्ट हाउस में रिस्पेशनिस्ट रखने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोपी राजविंदर कौर निवासी थाना सदर फाजिल्का ने अपनी सहेली उषा रानी के साथ नौकरी के लिए राज कुमार से संपर्क किया। राजविंदर कौर व उषा रानी ने तीन दिन काम करने के बाद आना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद इस गिरोह के दो अन्य पुरुष सदस्यों जिनमें एक ने अपने आप को डीएसपी का भाई व दूसरे व्यक्ति ने खुद को खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई बताकर गेस्ट हाउस के मालिक को धमकाया कि राजविंदर कौर तथा उषा रानी ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। दुष्कर्म के मामले में डरा धमका कर उन्होंने राज कुमार से पांच लाख रुपये की मांग की।
संदेह होने पर दी पुलिस को शिकायत
पांच लाख रुपये न होने की सूरत में राज कुमार ने 30 हजार रुपये लेकर मामला निपटाने को कहा। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने अगले दिन फिर से पैसे की मांग करते हुए दिन राज कुमार को केस दर्ज करने की धमकी देते दी और खरड़ निज्जर चौक के पास रकम लेकर आने को कहा था। गेस्ट हाउस के मालिक राज कुमार को जब उन लोगों पर पर संदेह हुआ और उसने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में अपने साथ हो रही इस घटना की शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

पीजी में रहती थीं दोनों युवतियां
खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह तथा सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के इंचार्ज अजय कुमार की एक टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके इस मामले में शामिल राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। राजविंदर कौर व उषा रानी मौली वैद्यवान मोहाली में एक पीजी में रहती हैं, जबकि नकली एएसआई लुधियाना का बताया जा रहा है। अपने आप को डीएसपी का भाई बताने वाले चौथे आरोपी के बारे अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फरार सभी आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। खरड़ सिटी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ट्राइसिटी में फिजियो थैरेपिस्ट समेत कइयों को ठगा
राजविंदर कौर को सोमवार को खरड़ अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड में भेजा गया है। थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के सदस्यों ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। मोहाली के एक फिजियो थैरेपिस्ट को डरा धमका कर 70 हजार रुपये ठगने की वारदात को स्वीकार किया है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें