कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा
लांडरां/बनूड़। पंजाब के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान सिंह हुलका और नंबरदार प्रेम कुमार माणकपुर ने दावा किया कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की लहर कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है और पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता गांवों और शहरों में लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
हुलका और माणकपुर ने कहा कि आगामी चुनाव में पंजाब का विकास, युवाओं का भविष्य, किसानों की समस्याएं और व्यापारियों के मुद्दे अहम रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में जुटे हैं
**फोटो :**
लांडरां / बनूड़।कांग्रेस पार्टी के नेताओं की फाइल फोटो।