फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक से फंसकर बिजली की तार टूटी, लगा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास रविवार को उस समय एक हादसा हुआ। एक गुजर रहे ट्रक में फंसकर बिजली की हाई-वोल्टेज तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ी। खुशकिस्मती रही कि इस घटना के दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे इलाके में बिजली गुल हो गई और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। एक ऊंचा ट्रक मुबारिकपुर बस स्टैंड से गुजर रहा था कि अचानक सड़क के ऊपर से जा रही बिजली की तार ट्रक के ऊपरी हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन

खिंचाव पड़ने से तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। तार टूटने के समय जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकलीं, जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस घटना के तुरंत बाद मुबारिकपुर से लेकर ढकोली (जीरकपुर) तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क के बीच तार पड़ी होने से दोनों तरफ की आवाजाही पूरी तरह रुक गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम तारों की मरम्मत में जुट हुई है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक बहाली शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें