फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिम से भरा ट्रक पलटा, तीन घंटे रहा यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरड़ तहसील के निकट ट्रैक्टर के रिम से भरा एक ट्रक आज सुबह तड़के डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ता हुआ सड़क के बीचोबीच पलट गया। यह ट्रक देर रात लालडू से रिम लेकर होशियारपुर की ओर जा रहा था। खरड़ बस स्टैंड क्रास करने के बाद ट्रक ड्राइवर वेदांत को नींद आ गई और ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। सडक़ के बीचो-बीच ट्रक पलट जाने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलने पर पीसीआर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद पलटे हुए ट्रक को हटाकर सड़क के दोनों तरफ रुके और यातायात को दोबारा चालू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें