फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-10 में लाखों की चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 स्थित एक कॉलोनाइजर के घर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझाकर दो आरोपियों को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज की मदद से की। इसमें दोनों संदिग्ध वारदात वाली रात घर में प्रवेश करते दिखाई दिए थे। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी बिजेंदर वर्मा और संजू कटारिया के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक चरनजीत सिंह अपने परिजन की शादी में शामिल होने परिवार सहित बाहर गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की मध्यरात्रि के बीच आरोपियों ने घर में सेंधमारी कर करीब 35 से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। वारदात का पता अगले दिन घर लौटने पर चला, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को बयान देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने सोसाइटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से पड़ताल की और उन्हीं के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें सोनीपत से दबोच लिया। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब चोरी किए गए सामान की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें