मोहाली। पीसीआर टीम ने छह संदिग्ध युवकों को सोमवार को पकड़कर थाने में पेश किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही मनोनीत एएसआई अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ की। थाने लाए गए सभी छह युवक अपना सही नाम और पता बताने में हिचकिचा रहे थे।
इन्होंने अपनी पहचान रोहित कुमार निवासी सेक्टर-83, जसप्रीत निवासी सेक्टर-82, जोतिश निवासी सेक्टर-82, विकास निवासी अंब साहिब कॉलोनी फेज-11, विशाल निवासी सेक्टर-66ए और सत्यम् निवासी सेक्टर-66ए के रूप में बताई। नाम-पता छिपाने और संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने सभी को बीएनएनएस की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया है। संवाद