फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अधिकारियों की टीम ने मंडी में पहुंच फसलों की गुणवत्ता के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार से आई अधिकारियों की टीम ने कुराली अनाज मंडी का दौरा किया। इस टीम ने कुराली की मंडी में पहुंचकर धान की फसल के सैंपल लिए हैं। सैंपल के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि बाढ़ के कारण फसल की गुणवत्ता में कितना नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि आगे की सहायता या राहत नीति पर निर्णय लिया जा सके।इस मौके जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कंट्रोलर रवनीत कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरे किए जाएं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके सेक्रेटरी गुरमिंदर सिंह, परमिंदर सिंह सहायक सुपरवाइजर, बिक्रम सिंह,अमरीक सिंह, कुलबीर सिंह और मनदीप सिंह व अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें