फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मिठाई दुकानदार और दोस्त पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, चाकू और डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात रोड जीरकपुर में दिनदहाड़े एक मिठाई दुकानदार और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। फलों का व्यवसाय करने वाले राज कुमार निवासी शिवा एनक्लेव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भाई राज बहादुर भबात रोड पर मिठाई की दुकान चलाता है। 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे राज बहादुर अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी उसका दोस्त फतेह उससे मिलने पहुंचा। इसी दौरान एक वाहन दुकान के सामने आकर रुका, जिसमें सवार सात लोग अचानक गुस्से में दुकान की ओर बढ़े। सभी आरोपी चाकू, लोहे की छड़ों और अन्य हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने राज बहादुर और फतेह पर बिना किसी चेतावनी के जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान राज बहादुर के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया, जबकि फतेह के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राज कुमार ने जब विरोध किया और लोगों को इकट्ठा होने के लिए आवाज लगाई, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत आशीर्वाद अस्पताल जीरकपुर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन 9 जनवरी 2026 को दोनों की तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें फिर से सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली में भर्ती कराना पड़ा। राज कुमार ने बताया कि हमलावरों में पारस पुत्र दविंदर सिंह, गोपाली और सुनील निवासी जीरकपुर शामिल हैं, जबकि चार अन्य आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें