फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। भांखरपुर गुरुद्वारा साहिब में किसानों का विशाल समागम आयोजित हुआ, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मुख्य वक्ता रहे। डल्लेवाल ने कहा कि सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार दाम सुनिश्चित किए जाएं। किसानों ने बढ़ती महंगाई और खेती के खर्चों के चलते पूर्ण कर्ज माफी की भी मांग दोहराई। बिजली क्षेत्र के निजीकरण और बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ भी गंभीर चर्चा हुई। सभा में किसानों ने अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखने और गांव-गांव जाकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जसविंदर सिंह टिवाणा को मोहाली जिला प्रधान घोषित किया गया। कार्यक्रम में मान सिंह रामपुरा, प्रेम सिंह राणा, सुभाष राणा, ब्लॉक डेराबस्सी के कार्यकारी प्रधान जसपाल सिंह भांखरपुर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें