फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में हेरोइन, चोरी का बाइक व एक्टिवा सहित तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। उप कप्तान पुलिस शहरी-2 हरसिमरन सिंह बल और थाना फेज-8 के मुख्य अधिकारी एसआई सतनाम सिंह की निगरानी में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस पार्टी फोर्टिस अस्पताल फेज-8 के पास मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बस अड्डा फेज-8 के आसपास घूम रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरविंदर सिंह उर्फ हनी निवासी फेज-11 मोहाली को बस अड्डा फेज-8 से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके अलावा चोरी का एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी बरामद हुई। थाना फेज-8 में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें