मोहाली। सेक्टर-71 बूथ मार्केट के सामने स्थित पार्क में शुक्रवार शाम को शराब पीने के दौरान हुई बहस में दोस्त ने नुकीले हथियार से मजदूर की हत्या कर दी। शनिवार सुबह मार्केट के नीचे मजदूर राजू का खून से लथपथ शव मिला। वह मजदूरी करता था। मृतक के ससुर श्रीराम मूल निवासी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थी। उन्होंने गांव मटौर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मृतक के दोस्त अुर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। उसके ससुर ने बताया कि उनका दामाद राजू अक्सर सेक्टर-71 पार्क के शेड में रात को सोया करता था। वह समय-समय पर उनसे मिलने घर भी आता था, लेकिन दो दिनों से वह घर उनको मिलने नहीं आया। जब राजू घर नहीं पहुंचा तो श्रीराम उसे ढूंढने निकले और पार्क के शेड के नीचे उसका खून से सना शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मटौर एसएचओ अमनदीप कंबौज का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी और दोनों बेटे गांव गए हुए थे।