जीरकपुर। फ्लाईओवर के पास जहां बीती रात बस में आग लगी थी, उसी के निकट शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक और हादसा हो गया। डेराबस्सी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा एक युवक बाइक से सफर कर रहा था, तभी पीछे से आए एक ऑटो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। उसी समय पीछे से पंजाब रोडवेज की बस आ रही थी, लेकिन बस चालक ने सूझबूझ दिखाते तुरंत ब्रेक लगा दिए। यह बस अंबाला कैंट से चंडीगढ़ बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। मौके पर पहुंची एसएफ की टीम के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि युवक रामदरबार निवासी था। उसे बेहोशी की हालत में डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उसके अंदरूनी चोटें आई थीं। उसने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।