फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कूड़े से भरा प्लॉट बना मिनी डंपिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जहां भी कहीं कोई खाली प्लॉट पड़ा हुआ तो लोगों ने उसमें कूड़े से भरे लिफाफे फेंक-फेंककर उसको डंपिंग ग्राउंड बना डाला है। उसमें अक्सर कूड़े से भरे हुए लिफाफे पड़े हुए नजर आने लगते हैं। नगर परिषद की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए सफाई सेवक ठेके पर तैनात किए हुए हैं जो कि 150 रुपये प्रति महीना हर घर से वसूलते हैं और लोगों के घरों से कूड़ा उठाकर ले जाते हैं। फिर भी लोग अपने 150 रुपये बचाने के चक्कर में अपने घर का कूड़ा कहीं भी खाली प्लाॅट में फेंक देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही हालात लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित सनराइज कांप्लेक्स के पास पड़े एक खाली प्लाॅट के बने हुए हैं। यहां पर लोगों ने इतना कूड़ा गिराया है कि इस प्लाॅट ने अब मिनी डंपिंग ग्राउंड का रूप धारण कर लिया है। इसमें ज्यादा प्लास्टिक का कचरा ही देखने को मिल रहा है, जबकि नगर परिषद की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि हम शहर को प्लास्टिक मुक्त बना रहे हैं और कभी-कभी खानापूर्ति के लिए कुछ दुकानों की चेकिंग करके और उनसे कुछ प्लास्टिक इकट्ठा करके सुर्खियां तो जरूर बटोर लेते हैं, लेकिन जीरकपुर जैसे शहर को प्लास्टिक मुक्त करना अब नामुमकिन लग रहा है।

बीमारियां फैलने का खतरा

क्षेत्र में बहुत से लोग किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। वह लोग नगर परिषद द्वारा लगाए गए सफाई सेवकों को कूड़ा नहीं देते और वह अपने घर का कूड़ा पॉलिथीन में भरकर ऐसे प्लाॅटों में फेंक देते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में गंदगी तथा बदबू तो फैलते ही है साथ-साथ बीमारियां फैलने का भी खतरा बन जाता है। -अवतार सिंह सैनी, लोहगढ़।
विज्ञापन


सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
चाहे किराएदार हो या मकान मालिक, किसी को भी ऐसे खाली प्लॉट में कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसके साथ ही अपने घर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। यह हर एक नागरिक का फर्ज बनता है। -कमलजीत सिंह सैनी, लोहगढ़।

कोट

मैं कल ही जेसीबी मशीन भेजकर इस प्लॉट से कूड़ा हटवा दूंगा। लेकिन साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों का भी फर्ज बनता है कि वह अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखें। कूड़ा सिर्फ कूड़ा उठाने वाले सफाई सेवक को ही दें अथवा लोहगढ़ पार्क में खड़ा किए गए कूड़े वाले डंपर में ही डालें। -रंजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें