फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी पुल के नीचे सर्विस रोड के किनारे लगा कूड़े का ढेर, होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुल के नीचे सर्विस रोड के किनारे लगे कूड़े के ढेर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लंबे समय से कूड़ा जमा है, लेकिन इसकी नियमित सफाई नहीं करवाई जा रही है। कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण आसपास से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सर्विस रोड के किनारे कूड़ा जमा रहने से क्षेत्र में गंदगी का आलम है। यहां से गुजरते समय दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नगर निगम और संबंधित सफाई विभाग से मांग की है कि बलौंगी पुल के नीचे सर्विस रोड के किनारे जमा कूड़े को जल्द उठवाया जाए। साथ ही यहां नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि दोबारा कूड़े के ढेर न लगें और लोगों को गंदगी व बदबू से राहत मिल सके। - वीर प्रताप सिंह बावा निवासी बलौंगी, मोहाली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें