फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन साल के बच्चे का दिल का मुफ्त ऑपरेशन आरबीएसके टीम ने कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/कुराली। बूथगढ़ की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने कुराली के तीन साल के नवदीप सिंह के दिल में जन्मजात खराबी का सफल ऑपरेशन कराया है। बच्चे का पूरा इलाज निशुल्क करवाया गया, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली। सीनियर मेडिकल ऑफिसर अलकजोत कौर ने बताया कि नवदीप सिंह के दिल में जन्मजात दोष था। आरबीएसके टीम ने घर जाकर जांच की और जरूरी दस्तावेज तैयार किए। उसे जिला अस्पताल मोहाली से पीजीआई रेफर किया गया, जहां कुछ दिन पहले सफल ऑपरेशन हुआ। अब बच्चा स्वस्थ है। इलाज का पूरा खर्च सरकारी योजना के तहत हुआ, जिससे परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। अलकजोत कौर ने टीम को बधाई देते हुए लोगों से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें