फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : मोहाली के अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित व्यक्ति की पांच घंटे तक चली सर्जरी, मिला नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ब्लैक फंगस से पीड़ित हरियाणा के करनाल निवासी एक व्यक्ति को फेज-9 स्थित शेल्बी अस्पताल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। यहां पर उसकी पांच घंटे तक चली जटिल सर्जरी में रोगी की दाहिनी आंख को निकालना पड़ा, क्योंकि फंगस से यह आंख ज्यादा प्रभावित हो चुकी थी। साथ ही उसकी वजह से संक्रमण और ज्यादा बढ़ने का खतरा ज्यादा था। अब मरीज स्थिर है और उसकी बायीं आंख के ऊपर फंगस से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अस्पताल के सीएओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी कोशिश लोगों को सेवा करना है। कोविड काल में उनकी शेल्बी चेन के अस्पताल शानदार सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोविड के केस बढ़ने के साथ अब अन्य बीमारियां भी लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। इसकी वजह से ही अजय को 10 मई को दाहिनी आंख में दिक्कत, माथे और दाहिने गाल पर सुन्नता की शिकायत के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने उनकी आंख की जांच की। इसमें सामने आया कि दाहिनी आंख को ब्लैक फंगस से नुकसान हुआ है और उसकी दृष्टि भी चली गई है। इस पर डॉक्टरों की टीम ने तमाम जांच और टेस्ट किए।
डॉ. सुनैना धवन और डॉ. अमनवीर सिंह की रेडियोलॉजी टीम ने आपातकालीन आधार पर इसकी सूचना ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. धीरज गुरविंदर सिंह और उनकी टीम को दी। इसके बाद बिना किसी देरी किए ओटी में ले जाकर मरीज की देर रात जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। वहीं, मरीज अब तंदुरुस्त है। इससे पहले मरीज 25 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव आया था। करनाल हरियाणा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था।
विज्ञापन

इस मौके पर अस्पताल की टीम ने लोगों को नसीहत दी है कि वह किसी भी बीमारी को हलके में न लें। विशेषज्ञ डॉक्टरों से जरूर सलाह करें। बता दें कि शेल्बी अस्पताल की चेन के भारत में 11 अस्पताल हैं। इनके डॉक्टर अपने मरीजों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें