फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार सवार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। ब्रुकफील्ड स्कूल शेखपुरा के सामने सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मृतक की पहचान मलकीत सिंह निवासी गांव महरमपुर टप्परियां के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई तिलक राज ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई चंद सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार चालक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चंद सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई मलकीत सिंह दोनों ही मजदूरी करते हैं। 18 नवंबर को शाम करीब साढ़े पांच वह अपने भाई के साथ कुराली साइड से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। रास्ते में पेशाब आने पर उसके भाई ने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा करवा लिया। जब उसका भाई सड़क किनारे पेशाब करने लगा उसी दौरान कुराली साइड से आई मोहाली नंबर की तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुराली ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें