फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सर्विस सेंटर की छत का हिस्सा गिरा, कामकाज हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारी बारिश की वजह से फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय परिसर में बने सर्विस सेंटर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे से सर्विस सेंटर का काम ठप हो गया है और यहां आने वाले उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग बिजली से जुड़े कार्यों के लिए इस सर्विस सेंटर का रुख करते हैं। लेकिन छत गिरने से कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए और बारिश का पानी सेंटर में घुसने से सरकारी फाइलों व दस्तावेजो को नुकसान का खतरा पैदा हो गया। कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिजली विभाग की इमारत वर्षों से जर्जर हालत में है। मरम्मत न होने के कारण अब छत और दीवारों से प्लास्टर व सीलिंग गिरने लगी है।
इस मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता तरनजीत सिंह ने कहा कि फॉल्स सीलिंग की शीट गिरने से काम प्रभावित हुआ है। मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही सेवाएं बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कि भवन की हालत खराब है और इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग जल्द कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें