मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर स्थित दरगाह शरीफ बाकरपुर द्वारा पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए गए हैं। दरगाह शरीफ बाकरपुर के गद्दी नशीन साई सुरिंदर शाह ने बताया कि दरगाह शरीफ बाकरपुर द्वारा पांच बाढ़ पीड़ितों के घर बनाने का फैसला किया है।