फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव जड़ौत में मारपीट में एक नाबालिग जख्मी, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव जड़ौत में 16 साल के स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत बाप-बेटा सहित दो नाबालिग छात्रों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने विजय कुमार उर्फ गोलू उसके बेटे पर मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मारपीट का मामला चार दिन पुराना है। सोमवार रात को दलित परिवारों ने थाने में रात को रोष प्रदर्शन किया तब यह मामला दर्ज किया गया। गांव के जरनैल सिंह के नाबालिग बेटे ने अपने बताया कि वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जड़ौत में दसवीं का छात्र है।
विज्ञापन

18 सितंबर को जब स्कूल जा रहा था तो उसी के गांव के विजय समेत तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। उसकी माता किरण देवी मौके पर आ गई तो विजय पंडित ने उसको भी अपमानित किया। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। इसके बाद पिता ने उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर संधू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रंजिश की वजह कक्षा में झगड़ा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें