फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने की पिता की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात, शादी नहीं कराने की बात से थी नाराज

Wed, 06 May 2026 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

सार

आरोपी 17 वर्षीय किशोरी का विकास शाह निवासी दांऊ माजरा के साथ प्रेम संबंध था। वह लगातार उससे शादी करने की जिद कर रही थी। नाबालिग होने के कारण परिवार इनकार कर रहा था। इसी बात से वह नाराज थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रोपड़ नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की पत्नी की शिकायत पर उसकी किशोरी बेटी और उसके प्रेमी पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने किशोरी को बाल सुधार गृह जालंधर भेज दिया है जबकि प्रेमी को रिमांड पर लिया है। शव बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

थाना सिटी खरड़ में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। इसमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। सबसे बड़ी 17 वर्षीय बेटी का विकास शाह निवासी दांऊ माजरा के साथ प्रेम संबंध है। महिला के अनुसार उसकी बेटी लगातार उससे शादी करने की जिद कर रही थी। नाबालिग होने के कारण परिवार इनकार कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर परिवार में झगड़े होते रहते थे। बेटी ने धमकी भी दी थी कि यदि उसकी शादी नहीं की तो वह परिवार को नुकसान पहुंचा सकती है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार 26 अप्रैल को वह अपने भाई के घर गई थी। जब 2 मई को शाम करीब साढ़े 4 बजे लौटी तो उसका पति घर पर मौजूद नहीं था।

उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसे शक हुआ कि उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पति का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसके अलावा शव को कहीं ठिकाने लगा दिया है। इसके बाद महिला ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में शिकायत दी।

 पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर किशोरी और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 140(1), 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शव बरामद करने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। रिमांड के बाद ही इस मामले में खुलासा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें