फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने सुना महिलाओं का दर्द, 25 का मौके पर किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने मंगलवार को सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ‘आप के द्वार’ के तहत महिलाओं का दर्द सुना। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी किए। इस मौके पर उन्होंने जिला परिषद कार्यालय स्थित सखी-वन स्टॉप सेंटर और सिविल अस्पताल फेज-6 के जच्चा-बच्चा वार्ड का दौरा भी किया। महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने जन सुनवाई के दौरान 60 मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

इनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने संबंधित जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता महिला की सुरक्षा को ध्यान में रख पीड़िता के घर जाकर मामले की जांच की जाए। साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शिकायत का जल्द निपटारा किया जाए और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी जाए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम दमनदीप कौर, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल भव्यनीत भारती सहित कई विभागों के अधिकारी और कानूनी सलाहकार उपस्थित रहे।


हर जिले में बनाया जाएगा ‘तेरे मेरे सपने’ प्री-मैरिज काउंसिलिंग सेंटर
ममता कुमारी ने बताया कि घरेलू हिंसा और दहेज जैसी समस्याओं को रोकने के लिए हर जिले में ‘तेरे मेरे सपने’ (प्री-मैरिज काउंसिलिंग सेंटर) बनाए जाएंगे। यहां शादी से पहले युवाओं को जीवन कौशल और पारिवारिक समझ के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से भी बातचीत की और उनके द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिले में राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें