फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 मोहाली में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 इलाके में स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। थाना फेज-1 मोहाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सागर सोई निवासी फेज-5 मोहाली ने पुलिस को बताया कि उनका बूथ फेज-5 में आरएस लाइफ फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर है। सागर सोई के अनुसार 16 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन 17 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे थे।
विज्ञापन

अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि दुकान से एक सैमसंग मोबाइल फोन और गल्ले से करीब 19 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि 17 दिसंबर की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे एक युवक हेलमेट पहनकर दुकान का शटर और ताला तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जो चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल की जीमेल आईडी से लोकेशन हल्लोमाजरा चंडीगढ़ की मिली। वहां पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि चोरी करने वाला युवक रवि नाम का है, जो रामदरबार चंडीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें