फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इमिग्रेशन कंपनी की आड़ में ठगी मारने वाला हिस्ट्रीशीटर एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 54.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उसके साथी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह गिल निवासी सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सोहाना में हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव दौडग निवासी जसविंदर सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी, जालसाजी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना सोहाना के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शरारती लोगों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। कुलदीप सिंह ने सेक्टर-78 में क्विकनोक्स सैल्युशन के नाम से इमिग्रेशन दफ्तर खोला हुआ था। उसने अपने साथियों जसपाल सिंह उर्फ चिल निवासी खन्ना, नवजोत सिंह, मेहरजोत सिंह के साथ मिलकर शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह के साथ 54 लाख 98 हजार 250 रुपये ठग लिए। आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले भी सोहाना थाने में सात मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 चार व वर्ष 2024 में तीन मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा आरोपी कुलदीप के खिलाफ मोहाली के अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें