फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में फर्नीचर गोदाम जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव त्रिवेदी कैंप में मंगलवार दोपहर एक फर्नीचर गोदाम में भयंकर आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा दिवाली की रात डेराबस्सी के विभिन्न छह स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। किसी भी जगह जनहानि नहीं हुई। दो कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

त्रिवेदी कैंप में डीडी फर्नीचर का बड़ा शो-रूम और उसके साथ एक गोदाम है। वहां तैयार माल, कच्चा माल और पुराना फर्नीचर रखा जाता है। आज दोपहर लगभग साढ़े चार बजे यह गोदाम आग की लपटों से घिर गया। गोदाम के पीछे खेत में पराली जल रही थी, जिसकी चिंगारी से आग भड़क उठी। गोदाम में रखा सूखा लकड़ी का फर्नीचर तुरंत आग की चपेट में आ गया और लपटें ऊंचाई तक उठने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचित करने के बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाया। आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए काफी फर्नीचर बाहर निकाल लिया। डीडी फर्नीचर के मालिक डिंपल नरूला ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उनके अनुसार गोदाम में करीब 80 प्रतिशत पुराना और 20 प्रतिशत नया फर्नीचर रखा हुआ था। इसके अलावा बीती दिवाली की रात गोल्डन पाम सोसाइटी के पास बंद पड़ी एक फैक्ट्री में फूस में आग लग गई थी जिसे तुरंत बुझा दिया गया। इसी तरह हैबतपुर रोड स्थित गुलमोहर सिटी में दो अलग-अलग हादसों में दो कारों को आग लगी जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस स्टैंड के पीछे कबाड़ के ढेर में भी आग लग गई थी। गांव धनोनी में एक झोपड़ी जल गई और लालड़ू के सरसीनी इलाके में भी एक कार जलने की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें