फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली की एमआर सोसाइटी में दिनदहाड़े चोरी, 20 तोले सोना और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-109 स्थित एमआर (एमार) सोसाइटी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आईटी कर्मचारी के घर से चोर करीब 20 तोले सोना और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक रजत दोपहर करीब एक बजे घर को ताला लगाकर राजपुरा अपने रिश्तेदारों के पास गए थे। शाम करीब छह बजे जब वह लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक अलमारियों के ताले तोड़े गए थे। चोर बड़ी सफाई से केवल कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक घर से करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग 20 तोले सोना चोरी हुआ है। अन्य सामान को हाथ न लगाने से अंदेशा है कि चोरों को पहले से घर की जानकारी थी। सूचना मिलते ही सनेटा चौकी और थाना सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें