फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनता आशियाना देखने जाते सड़क हादसे में दंपती की माैत, उजड़ी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर घग्गर पुल के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही टिप्पर को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक दंपती की पहचान धूम सिंह (53) और कौंसल देवी (48) निवासी माैलीजागरां, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह दंपती गांव भांखरपुर में अपना मकान बना रहा था और उसी को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे दोनों माैलीजागरां से अपने एक्टिवा पर सवार होकर गांव भांखरपुर जा रहे थे। भांखरपुर में उन्होंने एक प्लॉट लिया हुआ था और इसी पर वे मकान बना रहे थे। जब वे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टिप्पर का टायर दोनों के सिर और पेट के ऊपर से गुजर गया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों शवों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें