फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार से पकड़ी शराब की खेप, 11 देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को सूचना मिली थी कि सफेद स्विफ्ट कार चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर आ रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने सीनियर सिपाही पवन कुमार और हेड कांस्टेबल संतोष सिंह के साथ चंडीगढ़-जीरकपुर पुल के नीचे नाकाबंदी की।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली तो उसमें से उक्त शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया युवक गुरविंदर सिंह निवासी गांव गोपालपुर, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला का रहने वाला है। जांच में कार की डिक्की से 11 पेटी देसी शराब जिसमें इंपीरियल नंबर सैफिया और जन्नत मस्त संतरा ब्रांड की कुल 132 बोतलें शामिल थीं) और एक पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन ब्रांड की 12 बोतलें) बरामद की गईं। सभी बोतलों पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था।

एक्साइज विभाग ने आरोपी को जीरकपुर थाना लाकर मामला दर्ज कराया। थाना जीरकपुर में आरोपी के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी और स्थानीय बाजार में बेचने की तैयारी थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब कहां और किसके लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें