नयागांव। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर नयागांव नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में जगह-जगह धार्मिक माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सरोपा भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। महर्षि वाल्मीकि जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन के माध्यम से समाज में श्रद्धा और भाईचारे का संदेश दिया गया।