मोहाली। मटौर में श्री सत्य नारायण मंदिर में एक मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी की पहल पर हुए इस कैंप में करीब 600 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों की आंखों और दांतों की जांच की गई। उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं भी दी गईं। बेदी ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने से कई बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान की जा सकती है। मोहाली और आसपास के गांवों में लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से ऐसे कैंप लगाए जा रहे हैं। इस आयोजन में मोहाली फर्स्ट फाउंडेशन, हैडन क्लीनिक्स और तेरा ही तेरा संस्था का सहयोग मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान कई गणमान्य लोग और संस्था के सदस्य भी मौजूद रहे।