फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में दुकानदार से मारपीट, धमकाने और वसूली करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान विक्रम धवन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रवि नायर निवासी मकान नंबर-80, गोबिंद विहार बलटाना ने बताया कि उसने सैणी डेयरी के पास एक दुकान खरीदी थी। वहां मरम्मत और प्लास्टर का काम चल रहा था। 4 मई की सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच विक्रम पवन निवासी गिल कॉलोनी, पीर बाबा रोड बलटाना वहां पहुंचा और मजदूरों को काम बंद करने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर दुकान के अंदर घुस गया और फोटो खींचने लगा। जब रवि नायर ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान आरोपी ने उसकी टी-शर्ट फाड़ दी। रवि नायर ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उससे निर्माण कार्य की अनुमति के नाम पर दो लाख रुपये की मांग कर चुका था। उसने बताया कि आरोपी को 15 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस पोस्ट बलटाना के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान मारपीट, काम में बाधा डालने, जबरन घुसने और धमकी देने के आरोप प्राथमिक तौर पर सही मिले हैं। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोपों की जांच जारी है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें