फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएचसी बना अर्बन सीएचसी, छह साल बाद भी व्यवस्थाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली को अपग्रेड करके अर्बन कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिए काफी समय हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित बदलाव अब भी अधूरे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि इस फैसले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा, लेकिन अब तक केवल सीमित स्तर पर ही प्रगति देखने को मिली है। अर्बन कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिलने के बाद कुछ सकारात्मक कदम जरूर उठाए गए हैं। अस्पताल में ओपीडी सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है और मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा कुछ नए डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती की गई है। इससे प्राथमिक उपचार की सुविधा पहले से बेहतर हुई है। कुछ जरूरी दवाइयों की उपलब्धता में भी सुधार देखा गया है।
विज्ञापन




किन क्षेत्रों में अभी भी कमी
अस्पताल में अब भी कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का अभाव है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ रेफर करना पड़ता है। इसके अलावा 24x7 इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई हैं। आधुनिक मशीनरी और उपकरणों की कमी भी साफ दिखाई देती है। अस्पताल भवन के विस्तार और बेड क्षमता बढ़ाने का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे बढ़ती मरीज संख्या के अनुसार सुविधाएं अपर्याप्त साबित हो रही हैं।




स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया


क्षेत्रवासियों सिमरनजीत सिंह, मणि शर्मा, कुलभूषण शर्मा, गुरविंदर सिंह संधू, सतीश कुमार का कहना है कि सरकार के ऐलान से उम्मीदें तो जगी थीं, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी वैसी ही है। उनका मानना है कि केवल नाम बदलने से नहीं, बल्कि सुविधाओं के वास्तविक विस्तार से ही लोगों को राहत मिलेगी। ढकोली का स्वास्थ्य केंद्र कागजों में भले ही अर्बन कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र बन गया हो, लेकिन आम जनता को इसका पूरा लाभ मिलने में अभी समय लग सकता है। लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन अपने वादों को कब तक जमीन पर उतारता है।
विज्ञापन






अर्बन कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र के स्तर की सभी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने के लिए विभागीय मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद जैसे ही नक्शा फाइनल हो जाता है उसके तुरंत बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इस अस्पताल की बेड क्षमता 50 कर दी जाएगी। अब हमारे स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर में सिजेरियन डिलीवरी जैसे ऑपरेशन भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. गगनदीप सिंह शेरगिल, सीनियर मेडिकल अफसर, कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें