फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। थाना बनूड़ की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकतें के आरोप में पॉस्को एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत शिव कुमार गांव रामगढ़ थाना चंडी मंदिर पंचकूला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के बनूड़ थाने के अधीन एक गांव में ननिहाल है। वह अकसर अपने मामा के घर आता-जाता रहता था। जब लड़की के परिजन घर में नहीं होते थे तो वह उसके घर आकर दुष्कर्म करता था। वहीं किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी देता था। यह सिलसिला चार-पांच महीने से चल रहा था। पुलिस उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे पकड़ने के लिए छापे मार रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें