फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव आलमगीर में जमीन के सौदे में एक करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। पुलिस ने आलमगीर गांव में जमीन के सौदे में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने पर ढकोली निवासी बाप-बेटे और भतीजे पर केस दर्ज किया है। यह केस आनंद गर्ग वासी सेक्टर-9 पंचकूला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों में रविंदर जैन, उनका बेटा राजेशवर जैन और अभिमन्यु जैन वासी 211, 13, एमएस एनक्लेव ढकोली शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आनंद गर्ग ने 2 जुलाई 2025 को जिला पुलिस में शिकायत दी थी कि 17 फरवरी 2025 को उक्त आरोपियों में रविंद्र जैन, उनके बेटे राजेश्वर जैन, अभिमन्यु जैन वासी जीरकपुर के साथ गांव आलमगीर डेराबस्सी की 51 बीघे जमीन का सौदा 6 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये में हुआ था। इसके बयाने में 65 लाख रुपये आनंद ने अदा किए थे। बाद में यह सौदा बिना बताए आगे दस करोड़ में बेच दिया गया जबकि पंकज अभी तक फीस, जमीन की डेवलपमेंट सहित कुल एक करोड़ 60 लाख रुपये की पेमेंट कर चुका था।
एतराज करने पर आनंद गर्ग के साथ राजीनामा कर उसे उक्त रकम लौटाने की बात कही। इसमें से सिर्फ 60 लाख रुपये लौटाए और बाकी रकम के लिए उसको चक्कर कटाते रहे परंतु एक करोड़ रुपये अदा नहीं किए। आनंद गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने रविंदर जैन, राजेश्वर जैन, अभिमन्यु जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें