फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओवरटेक कर रही कार सामने से आ रहे कैंटर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़। बनूड़ से तेपला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक कर रही एक फॉर्च्यूनर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इसमें कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक फॉर्च्यूनर तेपला से बनूड़ की तरफ आ रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मगढ़ टी-पॉइंट के पास जब कार चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने लगा, तो कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी तीनों लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें