फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्किंग के दौरान बेकाबू हुई कार शोरूम में घुसी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के व्यस्त इलाके पूजा प्लाजियो में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक होंडा कार अचानक बेकाबू होकर जूते के शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे के समय शोरूम में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला चालक अपनी कार को पार्किंग में लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ब्रेक समय पर न लगने के कारण वाहन सीधे शोरूम के कांच से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि शोरूम का शीशा चकनाचूर हो गया और कार अंदर तक घुस गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शोरूम संचालक आशीष ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ। कार चला रही महिला के साथ एक युवक भी मौजूद था। कार के अंदर घुसने से शीशे के अलावा शोरूम में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कार सीधे शोरूम में घुसती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को हादसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें