फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोकतंत्र का उत्सव, नगर परिषद के 124 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। सुबह मतदान शुरू होते ही शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। शुरुआती घंटों में कई बूथों पर लंबी कतारें लगीं, हालांकि दिन चढ़ने और भीषण गर्मी बढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। सुबह 10:30 बजे तक करीब 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 25.03 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे तक 35.61 प्रतिशत तक पहुंच गया। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते अधिकतर बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

वार्ड-24 के गांव छत में लोकतंत्र के प्रति आस्था की एक प्रेरक तस्वीर भी देखने को मिली, जहां 109 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। वार्ड-4 में मामूली झड़प हुई, जबकि वार्ड-12 के गांव सनौली में समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। वार्ड-5 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करमजीत चौहान ने भाजपा के पक्ष में कथित फर्जी वोट डालने आए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इन घटनाओं के बावजूद कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रहा। जीरकपुर के 31 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 124 उम्मीदवारों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो चुकी है। अब सभी की नजरें 29 मई की मतगणना पर टिकी हैं, जब तय होगा कि नगर परिषद की सत्ता किन 31 पार्षदों के हाथ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें