फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिम जा रहे कार ने बुलेट को मारी टक्कर, बाइक 30 मीटर तक घसीटती चली गई, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सोमवार सुबह एक युवक की बुलेट को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बाइक सवार को करीब 30 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई। घायल सवार को अस्पताल ले जाया गया जबकि कार को बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित सिद्धार्थ श्रीवास्तव जीरकपुर निवासी सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपनी बुलेट पर सवार होकर लोहगढ़ से पटियाला चौक की तरफ जिम जा रहा था। इस दौरान हरियाणा नंबर प्लेट वाली एक हुंडई कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सिद्धार्थ का संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल करीब 30 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए और बाइक को टक्कर के कारण आग लग गई।
आग लगने की सूचना पर कार चालक मौके से भाग गया गया। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में कामयाब रही। जांच अधिकारी राज कुमार ने पुष्टि की सिद्धार्थ का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और पूरी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें