फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोला गांव से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है। 16 व 17 सितंबर की मध्य रात्रि रात 12.27 मिनट पर ढकोला गांव में बहादुर सिंह के मकान नंबर-676 के बाहर खड़ी स्प्लैंडर बाइक को दो युवक ताला तोड़कर चुरा ले गए। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।युवकों के आने से लेकर उनके मोटरसाइकिल लेकर फरार होने तक आसपास लगे कैमरों मे दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने ढकोली पुलिस चौकी को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला- 1

3 सितंबर दोपहर एमएस एनक्लेव से घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई थी। मकान नंबर-181 में रहने वाले बलदेव राज ने बताया कि एक्टिवा का आज तक पता नहीं चला। बलदेव का कहना है कि जब घर के बाहर खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं तो वाहन कहां पर पार्क किया जाए।

मामला 2

9 सितंबर की रात एमएस एनक्लेव की एक दुकान और मंदिर में चोरी का मामला सामने आया था। दुकान के मालिक अभिषेक शर्मा ने बताया कि दुकान से 22000 रुपए चोरी हो गए थे। मंदिर में दान पत्र से रुपये निकाल ले गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी लेकिन आज तक आरोपी का पता नहीं चला।
विज्ञापन


मामला 3

10 और 11 सितंबर की रात जरनैल एनक्लेव में घर के बाहर खड़ी एक होंडा सिटी कार चुरा ली थी। कार के मालिक सुखविंदर ने बताया कि 10 सितंबर की रात घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो कार वहां नहीं थी। अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई।

मामला 4
14 सितंबर की रात जीरकपुर के शिवालिक विहार के दुर्गा माता मंदिर से शोरूम चांदी की बांसुरी और गहने चुरा लिए थे। उसी रात प्रभात रोफा स्थिति दुकान से चोरों ने एक लाख रुपए की नकदी शटर तोड़कर चुरा लिया था।


सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित
ढकोली के निवासियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर गहरी चिंता व्यक्त की है। श्री कृष्णा होम्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह का कहना है कि लगातार पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस क्षेत्र में रात के समय गश्त न के बराबर है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदातें कर रहे हैं। महिलाएं खास तौर पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि घर में अकेले रहते हुए भी डर लगता है। ढकोली, बलटाना और जीरकपुर में चोरों ने पिछले एक माह में कई वारदातों को अंजाम दिया है।




चोरियों के जल्द मामले दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जाएगी। आज ही ढकोली क्षेत्र में डीएसपी को कहकर एरिया गश्त को बढ़ा दिया जाएगा। - मनप्रीत सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें